- चाइना
 दुनिया का सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। इलेक्ट्रॉनिक्स में शायद ही ऐसी
 कोई चीज हो जो चाइना में ना बनती हो। आज मैं आपको चीन के बारे में कुछ ऐसी
 बातें बताएंगे जो आपको शायद ही पता हो।[1]
- चाइना
 भी भारत की तरह एक प्राचीन सभ्यता माना जाता है। जैसी भारत की सभ्यता का 
मूल सिद्धांत है "जियो और जीने दो", वैसे ही चीनी सभ्यता हमेशा से अपने 
क्षेत्र को बढ़ाने की फिराक में रहती हैं। यही कारण है कि उसने पहले तिब्बत
 को हथिया लिया और अब भारत की नॉर्थ ईस्ट पर उसकी बुरी नजर है।
चाइना
 दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश होने के बावजूद भी अपने लगभग हर पड़ोसी देश 
से क्षेत्र के लिए लड़ता है। चीन के आर्मी दुनिया की बहुत बड़ी आर्मी में 
गिना जाता है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा डिफेंस पर खर्चा चाइना ही करता 
है। चीन की आर्मी सख्त मिलिट्री ट्रेनिंग और आक्रामक नेचर के लिए दुनिया भर
 में जानी जाती है। ट्रेनिंग के दौरान कोलार में पिन लगा दी जाती है। ऐसा 
इसलिए किया जाता है ताकि उनकी गर्दन सीधी रहे और वह अनुशासित रहे।
- कुत्तों
 के साथ साथ चीन की आर्मी में बंदर, हंस और कबूतरों को भी ट्रेनिंग दी जाती
 है। चाइना 10000 से ज्यादा कबूतरों को मैसेंजर ट्रेनिंग दी है, ताकि युद्ध
 के समय अगर मॉडर्न टेक्नोलॉजी फेल हो जाए तो मैसेज का आदान-प्रदान करने के
 लिए इनका यूज किया जा सके।[2]
- चीन
 में करीब 4 करोड लोग आज भी "अंडरग्राउंड गुफाओं" में रहते हैं। जो कि 
ऑस्ट्रेलिया की आबादी से भी ज्यादा है। यह गर्मियों में ठंडा और सर्दियों 
में गर्म रहती है।
- चाइना
 में केवल एक ही बच्चा पैदा करने की अनुमति है। चीन में दूसरा बच्चा पैदा 
करना अपराध है। चीन की इस पॉलिसी से चीन में महिलाओं की भारी कमी आई है। 
जिसके कारण साल 2020 तक चीन में तीन करोड़ मर्द ऐसे होंगे जिन्हें शादी के 
लिए लड़की नहीं मिल रही होगी।
- चीन में हर साल जून के महीने में 
"डॉग मीट" फेस्टिवल मनाया जाता है। अकेले मीट फेस्टिवल में ही 10000 से 
ज्यादा कुत्ते मार दिए जाते हैं। एक अनुमान के मुताबिक पूरे चीन में हर साल
 एक करोड़ कुत्ते मार दिए जाते हैं। चाइना में स्वादिष्ट भोजन के नाम पर हर
 साल 4000000 बिल्लियां खाई जाती हैं।
- चीन
 की महान दीवार को पांचवी सदी ईसा पूर्व से बनाने का काम शुरू हुआ था। इस 
दीवार का निर्माण मिट्टी और पत्थर से किया गया है। इस दीवार को हमलावर से 
सुरक्षा के लिए बनाया गया था। लेकिन यह दीवार इस उद्देश्य को पूरा करने में
 पूरी तरह से सफल नहीं रही। इस दीवार की लंबाई 8800 किलोमीटर है। मानव 
द्वारा निर्मित यह दुनिया का सबसे लंबा अजूबा है। इस दीवार को बनाते समय जो
 मजदूर काम करते-करते थक जाते थे उन्हें इस जगह पर ही मार दिया जाता था।
2000000
 से ज्यादा लोगों ने अपनी पूरी जिंदगी इस दीवार को बनाने में लगा दी। इसलिए
 इस दीवार को दुनिया का सबसे "लंबा कब्रिस्तान" भी कहा जाता है। कहावत के 
अनुसार इस दीवार को अंतरिक्ष से देखा जा सकता है, लेकिन यह बात बिल्कुल भी 
सच नहीं है। जब नील आर्मस्ट्रांग चांद से वापस आए तो उन्होंने इस बात की 
पुष्टि की कि दीवार अंतरिक्ष से नहीं दिखती।
- चाइना
 ने 3000 साल पहले पतंग की खोज कि। वह पतंग का उपयोग युद्ध में दुश्मन को 
चेतावनी देने के लिए कहते थे। दुनिया का सबसे पुराना कागज का टुकड़ा चीन 
में पाया जाता है।
- चाइना के बहुत तस्वीरों में मास्क पहने लोग देखी
 जाती है। इसकी वजह है यहां की पोलुशन। दुनिया के 29% वायु प्रदूषण का कारण
 चाइना है। चीन की राजधानी बीजिंग में 1 दिन तक सांस लेने का हेल्थ पर उतना
 ही खराब असर पड़ता है जितना कि 40 सिगरेट पीने से होता है।
- चाइना
 में औसतन हर 5 दिन में 1 गगनचुंबी इमारत बनाई जाती है। अगर आपको दुनिया के
 किसी भी कोने में पांडा नज़र आए तो आंख मूंदकर यकीन कर लेना इस पर चीन का 
अधिकार है। चाइना दुनिया भर में इस प्रजाति को किराए पर दिया है और उनके 
बच्चों पर भी चाइना का ही हक है।
- चाइना में फेसबुक और ट्विटर यूज़ 
किया नहीं जा सकता। चाइना की सरकार अपने नागरिकों की ऑनलाइन गतिविधियों पर 
पैनी नजर रखती हैं। और जो लोग भी सरकार विरोधी बातें करते हैं उन्हें 
हिरासत में ले लिया जाता है।
 
Comments
Post a Comment