ताजमहल में अभी तक लाइट क्यों नहीं लगाई गयी है?

ताजमहल में अभी तक लाइट क्यों नहीं लगाई गयी है?

दोस्तों ये बात तो हम सभी जानते है कि Taj Mahal
दुनिया के 7 अजूबों में से एक है और दुनियाभर से
लाखों लोग इसे देखने आते है। लेकिन ताजमहल पर
आज तक लाइट्स नही लगाई गई है। सवाल यही है
कि आखिर क्यों, तो चलिए जानते है दरअसल ये बात आप सभी जानते ही होंगे कि Taj Mahal को बनाने में सफेद मार्बल का इस्तेमाल किया गया है। लेकिन ये जो सफेद रंग होता है वो लाइट को सबसे ज्यादा परावर्तित करता है। अब अगर लाइटस को Taj Mahal पर लगाया जाए तो ये उस लाइट को रिफ्लेक्ट करेगा, और इस वजह से Taj Mahal काफी ज्यादा चमकेगा। और एक बात यह भी है कि काफी से कीड़े ऐसे होते है जो लाइट की तरफ आकर्षित होते है। लाइट्स होने के कारण ताजमहल काफी ज्यादा चमकेगा। जिससे काफी सारे कीड़े Taj Mahal की तरफ आकर्षित होंगे। अब अगर वो ताजमहल की तरफ आकर्षित होंगे तो ये बात भी पक्की है कि वो ताजमहल के ऊपर जाकर भी जरूर बैठेंगे और उसके पत्थर को भी नुकसान पहुचेगा। इसके अलावा कई बड़े-बड़े Archaeologist का मानना है कि Taj Mahal को बनाते समय इस बात ध्यान रखा गया था कि ये इमारत रात में चांद की रोशनी में काफी अच्छे से चमके।

Comments