दुनिया का सबसे अमीर कुत्ता। संपत्ति जानकी आप भी हो जाएंगे हैरान

दुनिया का सबसे अमीर कुत्ता।  संपत्ति जानकी आप भी हो जाएंगे हैरान

दुनिया भर में कुछ लोगों की संपत्ति किसी कुबेर के खजाने से कम नहीं है। लेकिन एक कुत्ते ने इन सभी अरबपति लोगों को पछाड़ दिया है। इस कुत्ते के पास इतनी संपत्ति है कि ये खुद के लिए हवाई जहाज से लेकर अपना खुद का आईलैंड भी खरी हैमें।
जर्मन शेफर्ड प्रजाति के इस कुत्ते का नाम गंथर फोर्थ है। ये कुत्ता दुनिया का सबसे रईस जानवर होने के साथ ही किसी स्टार से कम नहीं है। ये जानकर आप चौंक जाएंगे कि गंथर के पास 14.5 करोड़ डॉलर यानि 9,71,50,00000 रुपए की संपत्ति है।
गंथर को ये संपत्ति उसके पिता से मिली है। लेकिन उसके पिता को ये जायदाद उसकी सिरफिरी मालकिन कार्लोत्ता लीबेन्स्टाइन की मृत्यु के बाद मिली।
1992 में मालकिन की मौत के बाद इटली और जर्मनी में स्थित सारी संपत्ति इस कुत्ते के नाम हो गई। गंथर के पास आज सैकड़ों नौकर हैं, वह आलीशान घर में रहता है और मनपसंद खाना खाता है। आखिर इसी को तो कहते हैं लाइफ हो तो ऐसी।

Comments