हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता हैं?

हवाई जहाज का रंग सफेद ही क्यों होता हैं?
आपने हवाई जहाज को जब भी देखा हो तो एक बात जरूर नोटिस की होगी. वो ये है कि हवाई जहाज का रंग अधिकतर सफेद ही होता है. इसके पीछे एक बड़ी वजह है. हालांकि कुछ एयरलाइंस के प्लेन्स का रंग सफेद से अलग भी होता है लेकिन अधिकतर एयरलाइंस के प्लेन सफेद ही होते हैं. आसमान में उड़ने वाले ज़्यादातर विमान के रंग सफेद इसलिए होते हैं, क्योंकि सफेद रंग गरमी को कुचालक होता है। उड़ान के समय विमान को सूरज की भीषण गरमी का सामना करना पड़ता है। दूसरे कलर्स की तुलना में सफेद रंग का वजन कम होता है। इसलिए जब प्लेन को सफेद रंग से रंगा जाता है तो रंग के कलर से प्लेन का भार ज्यादा नहीं होता है। जबकि किसी और रंग का इस्तेमाल करने पर प्लेन का वजन बढ़ सकता है। दूसरे रंगों की तुलना में सफेद रंग की visibility ज्यादा होती है। आसमान में सफेद प्लेन को आसानी से देखा जा सकता है। जिससे एक्सीडेंट होने से बच सकते हैं।

Comments