लड़कियों को हर महीने पीरियड्स क्यों आते हैं?

लड़कियों को हर महीने पीरियड्स क्यों आते हैं?
हम आए दिन विज्ञापनों में और दुकानों में पैड्स देखते हैं। फिल्म पैडमैन के आने के बाद से तो कई जगह अब पीरियड्स शब्द भी सुनने को मिलता है लेकिन आज भी कई लोग हैं जो नहीं जानते कि 'महावारी या पीरियड्स क्या होते हैं? लड़कियों को पीरियड्स शुरू होने का मतलब है उनकी अंडाशयों का विकसित हो जाना। इसका मतलब है कि उनके अंडाशय अब अंडे बनाने के काबिल हो गए हैं जो कि प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी है। इसीलिए ये सिर्फ लड़कियों को होते हैं।
लड़की के अंडाशय में लाखों अंडाणु मौजूद होते हैं। जब लड़की जवान हो जाती है तो उनके अंडाशय से महीने में एक बार एक अंडा पूरी तरह से परिपक्व होकर गर्भाशय में आता है। उस समय, गर्भावस्था की तैयारी में गर्भाशय का भीतरी हिस्सा मोटा होना शुरू हो जाता है। अगर गर्भाशय में रुका हुआ अंडा फर्टिलाइज यानी कि किसी स्पर्म से निषेचित नहीं होता तो उसका गर्भाशय में रहने का कोई उद्देश्य नहीं रहता...
और वह गर्भाशय की दीवार को खींचते हुए खून के रूप में योनि से बाहर निकलता है। इसी को
माहवारी कहते हैं। कई लड़कियों को पीरियड्स के आने के बाद भी पता नहीं होता कि उन्हें क्या हो रहा है। ग्रामीण इलाकों तथा शहरों तक में लड़कियां और लड़के इसे एक बीमारी की तरह देखते हैं जो कि बहुत गलत है। इस मामले में सिर्फ पुरुष ही नहीं महिलाएं भी
शामिल है। अक्सर देखा गया है कि लड़कियां खुद की पीरियड्स के आने से पहले इस विषय के बारे में कुछ नहीं जानती है। इसीलिए हमने.सोचा कि आज हम आपको बताएं कि महावारी यानि पीरियड्स क्या होते हैं।

Comments