दुनिया के अजीबोगरीब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्डरिकॉर्ड की लिस्ट, जानकर हो जाएंगे हैरान

दुनिया के अजीबोगरीब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड
रिकॉर्ड की लिस्ट, जानकर हो जाएंगे हैरान
महिलाओं की श्रेणी में सबसे लम्बी टांगों का रिकॉर्ड रूस की एकातेरिना लिसिना के नाम है। उनकी बाईं टांग 132.8 सेंटीमीटर और दाहिनी टांग 132.2 सेंटीमीटर लम्बी है। बता दें कि, उसके घर में प्रत्येक सदस्य की लम्बाई छह फीट से ज्यादा है।
चीन की महिला यू जियांक्सिया के नाम सबसे लंबी पलकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। बता दें, 2016 में यू जियांक्सिया की ऊपरी बांई पलक की लंबाई 12.40 सेंटीमीटर नापी गई थी। वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने के bv बाद पिछले 14 महीनों में उनकी पलक की
लंबाई और बढ़ गई है।
अमेरिका की रहने वाली आयना विलियम्स ने दुनिया में सबसे लंबे नाखूनों का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करा रखा है। विलियम्स ने अपने नाम सबसे लंबे नाखूनों जो कि 10.9 इंच का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया है।
जब कभी आपको कोई गुब्बारे फुलाने के लिए कहे तो आप एक-दो गुब्बारे फुलाकर थक जाते हैं। अमेरिका के कोलाराडो में हंटर इवन नाम के शख्स ने अपने मुंह से 910 गुब्बारे फुलाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। 
बेल्जियम के इंजीनियर जेफ पीटर्स ने दुनिया की सबसे भारी साइकिल बनाई है। बताया जा रहा है कि इस साइकिल का वजन 860 किलो है।

Comments