एक ऐसा रहस्यमयी गांव जहां पर इंसान से लेकर पशु पक्षी सभी अंधे हैं

एक ऐसा रहस्यमयी गांव जहां पर इंसान से लेकर पशु पक्षी सभी अंधे हैं
मैक्सिको का टिल्टेपक गांव दुनिया के सबसे रहस्यमयी
गांवों में से एक है। जहां इंसान तथा पशु-पक्षी सभी अंधे है।
इसका कारण वहां पाई जाने वाली काली जहरीली मक्खी है। जिसके काटने पर कीटाणु सारे शरीर में फैल जाते है जिससे आंखों की नसें काम करना बन्द कर देती है।
इस गांव में करीब 60 झोपड़ियां हैं जहां 300 के करीब रैड इंडियन रहते हैं। यहां सभी लोग अंधे हैं तो यहां के किसी भी घर में बिजली या दीपक नहीं है। वहीं दिन और रात से खास फर्क नहीं पड़ता। चिड़ियों की आवाज से मालूम होता है कि दिन हो गया है तो लोग काम पर निकल जाते हैं। शाम को जब पक्षियों की आवाजें आना बंद हो जाती हैं तो लोग अपनी झोपड़ियों की ओर चले जाते हैं। यह गांव घने जंगलों के बीच है और यहां रहने वाले जापोटेक जाति के लोग विकसित समाज से काफी दूर हैं। सरकार को जब इन लोगों की इस बीमारी के बारे में मालूम हुआ तो तो उनका इलाज करने की कोशिश की गई लेकिन ये बेकार रही। सरकार ने इन लोगों को दूसरे स्थानों पर बसाने की कोशिश की लेकिन उनका शरीर अन्य जलवायु में स्वस्थ रह सके ये संभव नहीं दिखाई पड़ा और उन्हें उनके हाल पर छोड़ देना पड़ा। यहां के लोग पत्थर की बनी झोपड़ियों में रहते हैं और पत्थरों पर ही सोते हैं। घरो में एक छोटे से द्वार के अलावा कोई रौशनदान या खिड़की नहीं होती। यहां पैदा होने वाले बच्चे आम बच्चों की तरह पूरी तरह सामान्य होते हैं लेकिन कुछ सप्ताह के बाद ही वे भी अंधे हो जाते हैं।

Comments