S नाम वाले लोग कैसे होते है

S नाम वाले लोग कैसे होते है
ये मेहनत करने में यकीन रखते हैं और किसी भी काम को पूरा करने में जी-जान लगा देते हैं। इन्हें खुद पर इतना नियंत्रण होता है कि जो सोचते हैं उसे पूरा करके ही रहते हैं। स्वाभिमानी और साहसी होना इसमें उनका महत्व और बढ़ा देता है। इस अक्षर से शुरु होने वाले नामों वाले स्त्री या पुरुष दोनों ही बेहद बुद्धिमान होते हैं। अपने बौद्धिक गुणों के कारण ये ज्ञान को भी बहुत महत्व देते हैं। जहां से भी जानकारी मिले, उसे ले लेते हैं। कड़ी मेहनत से हर चीज हासिल करते हैं ये प्रतिभा के धनी होते हैं। नया प्रोजेक्ट हो या क्रिएटिविटी की जरूरत, इनका किया हुआ हर काम एकदम नया और प्रभावशाली होता है। ये लोग बहुत ही ईमानदार भी होते है। ये शक्ल-सूरत से दिखने में जहां खूबसूरत होते हैं,वहीं इनका पूरा व्यक्तित्व बेहद आकर्षक होता है।
बोलने की शैली से लेकर कपड़े पहनने का अंदाज तक हर चीज इतना बेहतरीन होता है कि लोग प्रभावित हुए बिना नहीं रह पाते। ईमानदार होने के कारण ये रिश्तों, कार्यक्षेत्र या व्यवसाय में पूरी तरह वफादार होते हैं। प्रेम या वैवाहिक संबंधों में भी साथी से वफादारी निभाना इनकी प्राथमिकता होती है। लेकिन ये रोमांटिक नहीं होते। इसके अलावा इनकी एक कमी यह भी है कि रिलेशनशिप में अपना दबदबा बनाना पसंद करते हैं। कई बार इसलिए इनके वैवाहिक या केम-संबंध लंबे समय तक टिक नहीं पाते। कुछ खूबियों के साथ इनकी एक बड़ी खामी यह होती है कि ये तुनकमिजाज होते हैं। ना सिर्फ तुरंत गुस्सा हो जाते हैं, बल्कि जगह और
माहौल का खयाल किए बिना ही उसे जाहिर करने से भी नहीं चूकते।

Comments