दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन, 5 किलोमीटर से भी लंबी

दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन, 5 किलोमीटर से भी लंबी
क्या अपने कभी दुनिया की सबसे लंबी सोने  haiकी चेन के बारे में सुना है। यदि नहीं तो अब जान लीजिए क्योंकि यह कोई छोटी मोटी नहीं बल्कि पूरे 180 किलो वजनी चेन है। 24 कैरेट सोने से बनी इस चेन की लंबाई की बात करें तो वो 5 किलोमीटर है। यह अनोखी चेन दुबई में बनी है। इसमे सबसे खास बात ये है कि इस चेन को 100 से अधिक कुशल भारतीय कारीगरों ने 45 दिन की कड़ी मेहनत के बाद तैयार किया है। इस चेन को विश्व प्रसिद्ध दुबई शॉपिंग फेस्टिवल (डीएसएफ) में प्रदर्शित किया जा रहा है। इस चेन को दुबई गोल्ड एंड ज्वेलरी ग्रूप कंपनी ने बनवाया है, जिसे हाथों से बनी दुनिया की सबसे लंबी सोने की चेन होने का रिकॉर्ड प्राप्त है।

Comments