Strange persons of world

आज हम बात करेंगे दुनिया के सबसे अजीब इंसानो के बारे में जो दुनिया में आपको शायद और कहीं देखने को नहीं मिलेंगे।
तो चलिए शुरू करते है हमारी पोस्ट  दुनिया के सबसे अजीब इंसान । Strange persons of world

1-कार्लोस 'हाल्फी' रॉडरीग्यूज

एक दुर्घटना की वजह से कर्लोस का सिर आधा है। एक्सीडेंट इतना भयंकर था कि डॉक्टर को उनके सिर का ऊपरी हिस्सा काटना पड़ा था, लेकिन अब वह बिल्कुल ठीक हैं।
2-माइकल लोटीटो
माइकल इस दुनिया में कुछ भी खा सकते हैं। वह मोटल, रबर, कांच जैसी कई चीजें खाते हैं। एक बार उन्होंने एक हवाईजहाज तक खाया था जिसे खाने में उन्हें दो साल का समय लगा था। उन्होंने 16 साल की उम्र से ही ऐसी अजीबो-गरीब चीजें खाना शुरू कर दिया था। 57 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।
3-Cathie Jung 
दुनिया में लोग कई तरह के खिताब जीतते हैं। इन खिताबों को जीतने के लिए वह हैरतअंगेज कारनामे भी करते हैं। ऐसी ही एक महिला है कैथी जंग (Cathie Jung) जिसने दुनिया में सबसे पतली और छोटी कमर बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उसकी कमर लगभग 15 इंच की है।
4-स्टैनिशलावा 
एक 70 वर्षीय महिला है, जिन्हें रेत खाने की आदत है। अब यदि आप सोच रहे है कि यह थोड़ी मात्रा में होगी तो आप गलत है। ये मुट्ठी भर भर कर रेत खाती है, फिर भी इनकी सेहत पर कोई विपरीत असर नही पड़ता है। बल्कि इनके अनुसार इन्हें रेत खाने को कोई भी नुकसान नही हुआ है, फायदा ही हुआ है। इन्होंने बताया कि इनके जीवन मे रेत खाने की शुरुआत बेहद अजीब परिस्थिति में हुई। ये हमेशा सिर दर्द जैसी समस्याओं में पीड़ित रहती थी। इन्हें ब्रेन ट्यूमर की शिकायत थी, जिसके बाद इन्होंने डायग्नोसिस कराया था। लेकिन फिर भी सिर दर्द की समस्या नही जा रही थी। एक दिन अचानक इन्हें रेत खाने की इच्छा हुई, जिसके बाद इन्होंने रेत खाया। उसके बाद वे रेत खाने की आदी हो गई। उन्होंने बताया कि इस आदत से उनकी समस्या में बेहद कमी आई है। अब उन्हें सिर दर्द जैसी समस्याओं का सामना नही करना पड़ता है।

5-एडवर्ड मोर्दकै
इनका नाम एडवर्ड मोर्दकै है जो इंग्लैंड में रहते थे। एडवर्ड मोर्दकै का एक चेहरा केवल छींकने और हंसने की ही प्रतिक्रियाएं करता था इसके अलावा और कोई प्रतिक्रिया नहीं। एडवर्ड मोर्दकै अपनी इस अजीबोगरीब स्थिति से हमेशा परेशान रहता था। वह अपने एक चेहरे से सोता था लेकिन दूसरा चेहरा छींकता रहता था। वह अपने दो चेहरों को लेकर कई डॉक्टर्स के पास गए लेकिन किसी भी डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी करने के लिए हाँ नहीं कहा। सभी उन्हें साफ़ मना कर देते थे। देखते ही देखते एडवर्ड मोर्दकै तनाव में चला गया और उसके बाद मात्र 23 साल की उम्र में एडवर्ड मोर्दकै की मौत हो गई। एडवर्ड मोर्दकै की मौत की वजह उनके दो चेहरे बने क्योंकि वह उनकी वजह से तनाव में चले गए थे और उसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।

Comments