कैसे होते हैं D नाम के लोग

कैसे होते हैं D नाम के लोग
जिन लोगों का नाम D से शुरू होता है वे
बहुत मेहनती होते हैं और अपना लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश करते हैं। मेहनत से समझौता इन्हें बिल्कुल नहीं पसंद होता है। ये लोग स्वभाव से थोड़ा ज़िद्दी होते हैं इन्हें जो काम पसंद होता है उसे करते रहते हैं चाहे उसके लिए इन्हें कष्ट ही क्यों ना उठाना पड़े, असफलता से निराश होते हैं लेकिन हताश नहीं। जिन लोगों का नाम D से शुरू होता है उनके ऊपर देवी सरस्वती और देवी लक्ष्मी, दोनों की ही परम कृपा होती है। इसलिए ये लोग बुद्धिमान और धनवान दोनों ही होते हैं। इन्हें अपना काम स्वयं करना पसंद होता है, अपना काम का क्रेडिट इन्हें ना मिले तो ये निराश हो जाते हैं। ये जो भी काम करते हैं उसे मन से करते हैं।
जिनका नाम D से शुरू होता है उनके जीवन में फैमिली का बहुत महत्व होता है। इनके अंदर प्रेम तो बहुत होता है लेकिन ईर्ष्या और जलन की भावना भी होती है। क्योंकि इन्हें ज्ञान अर्जित करना पसंद होता है इसलिए इनकी बुद्धि विकसित होती है। इनके साथ बिताया गया समय आपके ज्ञान में इजाफा करता है। इन लोगों में सबसे बड़ी कमी है उनका घमंडी और जिद्दी स्वभाव, अपने घमंड के चलते कई बार इन्हें असफलता का
सामना भी करना पड़ता है। कहते हैं कि D अक्षर के नाम के लोगों की किस्मत में खुशियां लिखी होती हैं। कई बार इन्हें इसके लिए बहुत इंतज़ार करना पड़ता है लेकिन इन्हें सुख मिलता है।

Comments