A नाम वाले लोग कैसे होते है | Numerology Personality Analysis

A नाम वाले लोग कैसे होते है
जिन लोगों का नाम अ. या. ए, से प्रारंभ होता है उनकी सबसे खूबी यही होती है कि वे बहुत मेहनती और धैर्यवान होते हैं। वो इतनी आसानी से अपना आपा खोने वाले लोगों में से नहीं है। इनकी दूसरी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वे बहुत आकर्षक व्यक्तित्व के मालिक होते हैं और वो लाइमलाइट में भी रहते हैं। वे रिश्तों को लेकर बहुत गंभीर होते हैं, लेकिन उनका स्वभाव जरा भी रोमांटिक नहीं होता। वे अपने प्रेम संबंधों को बहुत अहमीयत देते हैं लेकिन फिर भी रोमांस से बचकर रहना ही पसंद करते हैं। इन्हें अपनी भावनाओं का हजहार करना बिल्कुल पसंद नहीं होता। सुंदरता को बहुत पसंद करते हैं, देखने में तो आप इन्हें साहसी लोगों की श्रेणी में नहीं रखेंगे लेकिन समय आने पर ये अपने साहस का परिचय दे ही देते हैं। इनकी choice थोड़ी हटकर होती है, इन्हें वही चीज पसंद होती है जो बहुत अलग और कुछ खास होती है। इनका स्वभाव सभी को साथ लेकर आगे बढ़ने वाला होता है, ये किसी को खुद से कम मानकर उसे पीछे नहीं छोड़ देते। वैसे तो ये लोग बहुत केयरिंग स्वभाव वाले होते हैं, लेकिन जब इन्हें किसी पर क्रोध आ जाए तो फिर उसका सामना करना बहुत मुश्किल है। अब बात करें कमी की तो ये एक सच है कि जिन लोगों का नाम ए से शुरू होता है उन्हें जीवन में सफलता या फिर अपनी मनचाही चीज इतनी आसानी से नहीं मिलती। इनका हर कार्य बहुत रुकावटों के साथ ही पूरा होता है। इनसे आप धोखेबाजी की अपेक्षा नहीं कर सकते, क्योंकि ये सभी का हित चाहने वाले इंसान होते हैं। इन्हें पार्टियां पसंद हैं, लेकिन ये अपनी दुनिया में ही रहना पसंद करते हैं।

Comments