इस झील के पानी को छूते ही जीव जंतु बन जाते हैं पत्थर! Most deadliest lake in the world

इस झील के पानी को छूते ही जीव जंतु बन जाते हैं पत्थर! जानिए क्या है इसके पीछे की वजह


आपने बचपन में एक राजा की कहानी जरुर सुनी होगी जो जिस चीज को भी छूता है वो सोने की बन जाती है, लेकिन क्या आपने ऐसी झील के बारे में सुना है जिसके पानी को जो भी छूता है वो पत्थर बन जाता है? आज हम आपको एक ऐसी ही झील के बारे में बता रहे हैं. यह है उत्तरी तंजानिया की नेट्रान लेक.
 कहा जाता है कि इस झील के संपर्क में आने से सभी जीव जंतु पत्थर के बन जाते है. वैज्ञानिक दृष्टिकोण से देखें तो नैट्रॉन झील में क्षारीय पानी का पीएच 10.5 के बराबर है और इतना कास्टिक है कि यह जानवरों की त्वचा और आंखों को जला देता है.
पानी की क्षारीयता सोडियम कार्बोनेट और अन्य खनिजों से आती है जो आसपास की पहाड़ियों से झील में बहती हैं.इस झील के पानी में नमक और सोडा की मात्रा बहुत ही ज्यादा है, पानी में सोडा और नमक की ज्यादा मात्रा इन पक्षियों के मृत शरीर को सुरक्षित रखती है. झील का तापमान भी 60 डिग्री तक पहुंच जाता है. पानी में वह तत्व भी पाया गया जो ज्वालामुखी की राख में होता है. इस तत्व का प्रयोग मिस्रवासी ममियों को सुरक्षित करने के लिए रखते थे.
 

Comments