यदि परमाणु हमला हो जाये तो बचने के लिए क्या करना चाहिए?

अगर भारत में परमाणु हमला हो जाए तो समझ जाइए कि आप नहीं बच सकते। यहां लोगों के लिए कोई शेल्टर नहीं बना है जिससे परमाणु हमला से बचा जाए। अगर आप परमाणु हमले के स्थान से पांच कि.मी भी दूर हो तो आप पूरी तरह से जल जांएगे या आप अगर तीस कि.मी दुर भी हो तो इनके रेडिएशन से नहीं बच पांएगे। लेकिन तीस कि.मी वाले व्यक्ति के पास इतना समय होगा कि वो रेडिएशन से बचने के लिए उस जगह को छोड़ सकता है। परमाणु हमले से बचने के लिए फिनलैंड में शेल्टर बने हुए है। अतः आप वहीं की नागरिकता ले ले तब आप परमाणु हमला से बच जाएंगे। :)

Image- Atomic shelter

अब हम दूसरे स्थिति की बात करते है। अगर आपके पास शेल्टर है और आपको मालूम हो कि परमाणु हमला होने वाला है तो आप पहले से ही शेल्टर में शरण ले ले और न्यूज चैनल में नजर बनाए रखे। सारे जरूरी समान जैसे खाना, दवाई, पीने का पानी, कपड़े इत्यादि। क्योंकि एक बार परमाणु हमला होने के बाद आप हफ्ते भर बाहर नहीं निकल पाएंगे। परमाणु हमला होने में सबसे ज्यादा असर गामा किरण के कारण होता है और ये दीवारों से आरपार हो जाता है। अतः ये शेल्टर पर निर्भर है कि वह कितना रेडिएशन को रोक पाता है। शरीर को पूरा ढ़के रेडिएशन से बचने के लिए। एक बार आप उस जगह से सरकार द्वारा बाहर निकाल कर बचा लिए गए तो आप उस जगह को भूल जाइए क्योंकि वो रहने लायक नहीं बचा है। वहां तीस पैतीस साल तक रेडिएशन का असर रहेगा। यहां तक की फसलें भी दूबारा उत्पन्न नहीं हो पाएगी। आखिरी और सबसे महत्वपूर्ण नसीहत ‘भगवान और सरकार में भरोसा रखे क्योंकि एक भगवान है जो आपके मन को शांति प्रदान करेगा और दूसरा सरकार है जो वहां से आपको बाहर निकाल सकता है’ :)।

Comments