कोलकाता के बारे में अनजानी बातें ! Unknown Facts About Kolkata



  • कोलकाता, सोनागाछी एशिया के सबसे बड़े रेड लाइट एरिया के रूप में जाना जाता है, यह एक लाइसेंस प्राप्त जगह है और यहाँ 11,000 से अधिक यौनकर्मियों का निवास है।
  • 2006 तक, कोलकाता का कोई “कोलकाता” स्टेशन नहीं था।
  • कोलकाता में हावड़ा जंक्शन देश का सबसे व्यस्त जंक्शन है, हावड़ा में रोजाना 974 ट्रेनें रुकती हैं।
  • कोलकाता का बॉटनिकल गार्डन दुनिया के सबसे बड़े पेड़ को समेटे हुए है, एक विशाल बरगद का पेड़ जिसकी परिधि 330 मीटर से अधिक है।
  • कोलकाता में स्थित भारत का राष्ट्रीय पुस्तकालय, देश का सबसे बड़ा सार्वजनिक पुस्तकालय है।
  • कलकत्ता भले ही राजकुमारों का शहर न रहा हो, लेकिन कलकत्ता पोलो क्लब दुनिया में सबसे पुराना है।
  • क्योटो और टोक्यो के अलावा, कोलकाता एकमात्र एशियाई मुख्यभूमि शहर है जिसमें पाँच नोबेल पुरस्कार विजेता हैं - मदर टेरेसा, अमर्त्य सेन, रवींद्रनाथ टैगोर, सी.वी. रमन और सर रोनाल्ड रॉस।
  • 1898 में स्थापित, कलकत्ता फुटबॉल लीग देश का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट है, और दुनिया में दूसरा सबसे पुराना है।
  • कोलकाता भारत का एकमात्र ऐसा शहर है जहाँ हाथ से खींचा जाने वाला रिक्शा हैं।
  • कोलकाता का हावड़ा ब्रिज दुनिया में छठा सबसे बड़ा कैंटिलीवर ब्रिज है और भारत में एकमात्र है।
Image Source:- Google

Comments