मजेदर रोचक तथ्य ! Intersting Untold Facts



  • पुर्तगाल में लाल स्याही से लिखना अशिष्ट माना जाता है।
  • बिल्ली के शरीर में लगभग 10 प्रतिशत हड्डियाँ केवल पूंछ में पाई जाती हैं।
  • कुछ लोग खून को देखकर इसलिए बेहोश हो जाते हैं, क्योंकि मस्तिष्क अत्यधिक उत्तेजना को शांत करने की कोशिश कर रहा होता है।
  • छिपकली के पैरों पर लाखों महीन बाल होते हैं जो एक विशेष रासायनिक तत्व की मदद से उन्हें दीवार जैसी सतहों पर एक अंगुली द्वारा लटकने की अद्भुत क्षमता प्रदान करते हैं।
  • फिनलैंड एक ऐसा देश है जहाँ ज्यादातर हिस्‍सों में गर्मियों के दौरान लगभग 73 दिनों तक सूरज अस्त नहीं होता।
  • शैवाल धरती की कुल ऑक्सीजन का 3/4 हिस्सा उत्पादन करते हैं।
  • नील नदी के मगरमच्छ पानी के नीचे शिकार की प्रतीक्षा करते हुए अपनी सांस को 2 घण्टे तक रोककर रख सकते हैं।
  • अधिकांश लोग लाल टूथपेस्ट की अपेक्षा नीला टूथब्रश पसंद करते हैं।
  • हम्मिंगबर्ड्स अपने पंखों को 1 सेकंड में 200 बार फड़फड़ा सकते हैं।
  • अंटार्कटिका का बर्फरहित भूभाग 1 प्रतिशत से भी कम है।
  • मकई की पैदावार अंटार्कटिका को छोड़कर हर महाद्वीप में होती है।
  • एक सामान्य इंसान के 50 से 100 बाल रोज झड़ते हैं।
  • मुर्गे की सबसे लम्बी उड़ान अब तक सिर्फ 13 सेकंड की है.
  • दुनिया में शॉपिंग मॉल का सबसे ज्यादा घनत्व न्यू जर्सी शहर में हैं।
  • चित्तीदार लकड़बग्घे शिकार के मांस के साथ-साथ हड्डियों को पचाने की क्षमता रखते हैं।
  • आस्ट्रेलिया में कंगारुओं की आबादी इंसानों से दोगुनी है।
  • लग्जेम्बर्ग दुनिया का पहला देश है जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट बिल्कुल मुफ्त है।
  • अफ्रीकी पोरकूपिन के कांटे 3 पेंसिलों के जितने तक लम्बे होते हैं।
  • आसमान में हवा की गति के आधार पर, कुछ बादल 160 किमी प्रति घंटे की गति से यात्रा करते हैं।

Comments