जापान के बारे में कुछ चकित करने वाला तथ्य ! A few surprising facts about Japan


 
 

जापान एशिया महाद्वीप के प्रमुख देशों में से एक है यह चार बड़े और लगभग 6849 छोटे दीपों के समूह से बना है.यह सभी द्वीप प्रशांत महासागर का हिस्सा हैं. जापान के निकटतम पड़ोसी देश चीन, कोरिया तथा रूस हैं. जापान की राजधानी टोक्यो है और इसके कुछ बड़े महानगर योकोहामा, ओसाका, तथा क्योटो हैं।
1. जापान लगभग 6852 द्वीपों से मिलकर बना है लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा इन द्वीपों में मात्र 340 द्वीप ही 1 वर्ग किलोमीटर से बड़े हैं.
2. जापान के केवल 4 द्वीप ही जापान के 97% भाग का हिस्सा है तथा 6849 दीप का क्षेत्रफल जापान के क्षेत्रफल का मात्र 3% है.
3. जापान का लगभग 70% हिस्सा पहाड़ी है और यहां 200 से ज्यादा ज्वालामुखी हैं.
4. जापान में हर साल लगभग 1500 से अधिक भूकंप आते हैं.
5. जापान में एक द्वीप ऐसा भी है जहां पर कुत्तों को पालना गैरकानूनी है. क्योंकि इस द्वीप पर मात्र 100 लोग रहते हैं लेकिन यहां बिल्लियों की संख्या इन से 4 गुना ज्यादा है.
6. जापान के लोगों का नववर्ष बनाने का तरीका भी लाजवाब है यह लोग नववर्ष की खुशी में सर्वप्रथम मंदिर में जाकर 108 बार घंटियां बजाते हैं.
7. जापान के लोग दीर्घायु होते हैं. उदाहरण के तौर पर जापान के लगभग 50000 से अधिक लोगों की उम्र 100 साल से ज्यादा है.
8. जापान के लोगों को पालतू पशुओं में बिल्ली, कुत्ता, गिलहरी, गाय आदि पालना पसंद है उदाहरण के तौर पर जापान में इंसानो से ज्यादा पालतू पशु है.
9. जापानी लोग समय के पाबंद होते हैं यहां तक कि जापान की ट्रेनें भी 30 सेकंड से ज्यादा लेट नहीं हो सकती.
10. जापान में खेला जाने वाला प्रसिद्ध खेल सूमो कुश्ती है तथा यह खेल यहां के लोगों में सर्वाधिक लोकप्रिय है.
11. जापान के लोग साफ-सफाई को लेकर काफी जागरूक है यहां तक कि जापान के स्कूलों में भी अध्यापक तथा छात्र मिलकर क्लास रूम की सफाई करते हैं.
12. जापान के लोगों की औसत आयु 82 वर्ष है जो विश्व में सभी देशों की औसत आयु की तुलना में सर्वाधिक है.
13. जापान के लोगों को कॉमिक्स बुक पढ़ना काफी पसंद है यहां प्रकाशित होने वाली किताबों में लगभग 20% कॉमिक्स बुक्स होती हैं.
14. जापानियों की मातृभाषा जापानी भाषा है तथा यह लोग जापानी भाषा में ही अपनी शिक्षा ग्रहण करते हैं यहां तक कि जापान के विज्ञानिक जापानी भाषा में ही शोध करते है.
15. जापान दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिस पर परमाणु हमला हुआ था तथा यह हमला अमेरिका ने 6 और 9 अगस्त 1945 में जापान के दो बड़े शहर हिरोशिमा और नागासाकी पर किया था।
16. जापान के लोग माफी मांगने के लिए 20 से ज्यादा तरीकों का प्रयोग करते हैं.
17. जापान के लोगों की एक बुरी आदत भी है यह लोग विश्व में शिकार के लिए प्रतिबंधित Whale का धड़ल्ले से शिकार कर रहे हैं तथा इन्हें ऊंचे दामों पर जापान की मार्केट में बेचते है.
18. जापान में Vending Machine नामक Business काफी फल-फूल रहा है इस बिजनेस के तहत जापान की प्रत्येक गली में वेंडिंग मशीन लगी हुई है. अगर आप इन मशीनों में Coin डालते हैं तो यह मशीन आपको नूडल्स, सॉफ्ट ड्रिंक, कॉर्न आदि देती है. जापान में लगभग 5.52 मिलियन वेंडिंग मशीनें हैं.
19. जापान में आत्महत्या करने पर सरकार उसके परिवार को सहायता राशि नहीं देती बल्कि उसके परिवार के द्वारा सरकार को व्यवधान शुल्क देना पड़ता है.
20. जापान में मैग्नेट पावर से भी ट्रेनों को चलाया जाता है यह ट्रेन पटरी से कुछ इंच ऊपर चलती है और देखने पर ऐसा लगता है जैसे यह ट्रेन हवा में चल रही है यह जापानी ट्रैन टेक्नोलॉजी का एक उत्कृष्ट नमूना है।
21. जपानी लोग काली बिल्ली को शुभ मानते हैं और अधिकतर जापानी काली बिल्ली को पालना पसंद करते हैं.
22. जापान के लोग कृषि में आए दिन नए अविष्कार करते हैं जापानी लोग चकोर तरबूज की खेती करते हैं जो पूरे विश्व में सिर्फ जापान में ही उगाया जाता है.
23. जापान रिसर्च टेक्नोलॉजी उपयोग के क्षेत्र में विश्व में नंबर एक पर है जपानी लोग आए दिन टेक्नोलॉजी से संबंधित नए अविष्कार करते रहते हैं.
24. जापानी लोग दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनती माने जाते हैं इसी के दम पर आज जापान दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में तीसरे स्थान पर है.
25. जापान के लोगों को मछली खाना बहुत पसंद है समुद्र से घिरा होने के बावजूद भी जापान 27% मछलियां दूसरे देशों से मंगवाता है।
26. जापान के लोगों का रात बारह बजे के बाद नाचना गैरकानूनी है अगर वह ऐसा करते पाए जाते हैं तो उन्हें जेल तक हो सकती हैं.
27. विश्व के पढ़े लिखे देशो के मामले में जापान का पहला स्थान है.जापान के 100% लोग साक्षर है.
28. जापान के कानून में एक ऐसा नियम है जिसके तहत बच्चों को 10 साल तक किसी भी तरह की परीक्षा नहीं देनी पड़ती. इन 10 सालों में उन्हें उनका बचपन इंजॉय करने दिया जाता है.
29. जापान के संपूर्ण क्षेत्रफल के मात्र 13% भाग पर ही खेती की जाती है।
30. जापान के लोगों का लोकप्रिय पकवान फुकु है. यह एक जहरीली मछली के द्वारा बनाया जाता है इस पकवान को बनाने से पहले शेफ को इस पकवान को बनाने की ट्रेनिंग लेनी पड़ती है. तथा यह काफी स्वादिष्ट माना जाता है।

Comments