थाईलैंड के बारे में कुछ अज्ञात तथ्य ! Some Unknown Fact About Thailand


 थाईलैंड के बारे में कुछ अज्ञात तथ्य ! Some Unknown Fact About Thailand
 

  1. थाईलैंड का मतलब फ्री लैंड होता है. थाईलैंड को पहले सियाम देश के नाम से जाना जाता था. इस देश पर कभी भी किसी का कब्जा नहीं रहा |
  2. थाईलैंड में कई लोग भुत प्रेतों से बचने के लिए अपने घर में उनके लिए अलग कमरा बनवाते है |
  3. अगर आप थाईलैंड जाना चाहते है तो आपको यह बात पता होनी चाहिए. थाईलैंड में शाही परिवार का अपमान करना करना आपके लिए काफी भारी पड़ सकता है. Thailand के निवासी या बाहर से आये पर्यटक अगर वहा के शाही परिवार की आलोचना करते है तो उन्हें जेल हो सकती है |
  4. थाईलैंड बौध धर्म के मंदिरों के लिए भी प्रसिद्ध है. यहाँ के 95 प्रतिशत लोग बौध धर्म के अनुयायी है.
  5. बेशक Thailand के लोग बौध धर्म धर्म को मानते है लेकिन यहाँ आज भी राम और विष्णु की पूजा होती है. थाईलैंड के राजपरिवार अपने आपको भगवान राम के पुत्र कुश का वशंज मानते है।
  6. आपको यह बात जानकर हैरानी होगी की थाईलैंड का राष्ट्रीय ग्रन्थ राम कियेन है जो रामायण का थाई वर्णन है |
  7. थाईलैंड का राष्ट्रीय चिन्ह गरुड़ है. गरुड़ को भगवान् विष्णु का वाहन माना जाता है.
  8. थाईलैंड की राजधानी बैंकाक है. बैंकाक इसका अंग्रेजी नाम है लेकिन इसका पूरा नाम संस्कृत और पालि भाषा से मिलकर बना है. यह इतना बड़ा है की आप इसे ठीक से नहीं बोल पाएंगे इसलिए इसे औपचारिक रूप से बैंकाक कहा जाता है. बैंकाक का पूरा नाम है –क्रुंग देवमहानगर अमररत्नकोसिन्द्र महिन्द्रायुध्या महातिलकभव नवरत्नराजधानी पुरीरम्य उत्तमराजनिवेशन महास्थान अमरविमान अवतारस्थित्य शक्रदत्तिय विष्णुकर्मप्रसिद्धि ।
  9. दुनियां के कई देशो में शरीर के किसी खास अंग को लेकर अलग अलग मान्यताएं है. ऐसी ही एक मान्यता Thailand के लोगो में भी है. यहाँ के निवासी अपने माथे को सबसे पवित्र अंग मानते है. यहाँ पर दुसरे इंसान के माथे पर हाथ लगाना अच्छा नहीं माना जाता.
  10. थाईलैंड एक ऐसा दक्षिण-पूर्व एशियाई देश है जो कभी किसी यूरोपीय देश द्वारा गुलाम नहीं बना ।

Comments