क्या गौरी लड़कियां साँवले लड़कों को पसंद करती हैं


 

सिर्फ लुक ही नहीं, लड़कों की इन 7 बातों पर भी फिदा हो जाती हैं लड़कियां
अक्सर लड़के सोचते हैं कि लड़कियां उनकी पर्सनैलिटी और स्मार्टनेस देखकर उन्हें पसंद करने लगती है लेकिन ऐसा नहीं है। कुछ लड़कियां लड़को का नेचर, कुछ हाइट तो कुछ लड़को के 6 पैक्स देखकर उनपर फिदा हो जाती है। इसके अलावा लड़को में कुछ एेसी बातें भी होती हैं, जिनपर लड़किया मर-मिटती हैं। जरूरी नहीं कि ये बातें पर्सनैलिटी से ही जुड़ी हो। आज हम आपको लड़को की कुछ एेसी ही बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर लड़कियां उनकी दीवानी हो जाती है।
1. शरीफ लड़के
लड़कियों को स्वभाव से सीधे और सरल लड़के बहुत पसंद होते हैं। लड़के अगर जरूरत से ज्यादा गुस्सैल या ज्यादा बोलने वाले हो तो लड़कियां उन्हें पसंद नहीं करती।
2. खयाल रखने वाले लड़के
लड़को का केयरिंग नेचर तो लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद आता है। क्योंकि हर लड़की चाहती है कि उनका पार्टनर उनका ख्याल रखें और उनकी हर बात सुनें। लड़कियों को ऐसा लगता है कि ऐसे लड़के हर मुश्किल समय में साथ निभाएंगे।
3. खुशमिजाज
अगर आप भी खुशमिजाज स्वभाव के हैं तो आप बहुत लकी है। क्योंकि लड़को का यह स्वभाव भी लड़कियों को खूब भाता है। खुशमिजाज लड़को का चेहरा हमेशा खिला-खिला रहता है, जिसे देखकर लड़कियां उनकी तरफ अट्रैक्ट हो जाती है।
4. सम्मान देने वाले
जो लड़के हर लड़की का सम्मान करते हैं और उन्हें बुरी नजर से नहीं देखते हैं वह भी लड़कियों को जल्दी पसंद आते हैं। क्योंकि हर लड़की चाहती है कि उसका पार्टनर सिर्फ उसका ही नहीं बल्कि सभी लड़कियों का सम्मान करें।
5. फॉर्मल और कैज़ुअल में फर्क
लड़कियों को वही लड़के पसंद आते हैं, जिन्हें फॉर्मल और कैजुअल ड्रेसिंग में अंतर मालूम हो। बेमैच ड्रेंसिग से लड़कियों को सख्त नफरत होती है। इसलिए वह परफेक्ट ड्रैसिंग सेंस वाले लड़को पर फिदा हो जाती है।
6. फिट बॉडी
बात जब बॉडी को हो तो हर लड़की लड़को के 6 पैक्स देखकर ही उनपर फिदा हो जाती है। सिर्फ 6 पैक वाला ही नहीं बल्कि फिट बॉडी वाला लड़का भी लड़कियों को जल्दी पसंद आता है।
7. इंटेलीजेंस
लड़को की इंटेलीजेंस भी लड़कियों को आकर्षित करती हैं। जिनकी जनरल नॉलेज न सिर्फ उनके अपने काम में बल्कि हर फील्ड में अच्छी हो, उनपर लड़कियां फिदा हो जाती है।

Comments