दुनिया में कुछ अजीब/विचित्र (शारीरिक विकृति अथवा असामान्य) लोग ! Some weird / bizarre (physical deformities or abnormal) people in the world



मैंने एक ऐसे इंसान के बारे में पढ़ा था जिसके दो चेहरे थे। नाम था एडवर्ड मोड्रेक
ये रही उनकी फोटो।
एडवर्ड मोड्रेक के अनुसार उनका पीछे वाला चेहरा लगातार उनके कानों में फुसफुसाता रहता था। जो उन्हें परेशान कर देता था, पागल जैसे हो जाते थे वो।
एक पोस्ट के अनुसार एडवर्ड मोड्रेक एक बहुत ही अच्छे इंसान थे, इंटेलिजेंट थे और अच्छे भी दिखते थे। उनके पास वो सब कुछ था जो एक इंसान चाहता है। इतनी ईश्वर कृपा के साथ एक शाप इनके साथ इनके सिर के पिछले हिस्से पर हमेशा ही साथ रहता था, उनका दुसरा चेहरा। उनके अनुसार वो हमेशा उनको ऐसी बातें बोलता था जो डरावनी होती थी, जो उनको सोने नही देती थी। इन सब बातों से तंग आकर इन्होंने 23 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली।
फ्रैंक लेंटिनी
यह आदमी पैदा ही तीन पैरों के साथ हुआ था।
ये एक तरह का परजीवी जुड़वा (Parasitic Twin) का केस था। इनके 3 पैरो की वजह से ही इनको सर्कस में काम करना पड़ा। एक तरह से लोगो के लिए एक अजीब बात थी। अतः ज्यादा से ज्यादा लोग देखने आते थे।
मिर्टल कॉर्बिन
इनके चार पैर थे।
इन्होंने भी सर्कस में काम किया था। इनको लोग टेक्सास की चार पैरों वाली लड़की के नाम से जानते थे। 19 साल की उम्र में इन्होंने शादी कर ली और बाद में इनकी 4 बेटियां तथा 1 बेटा हुआ।
स्टीफेन बिबरोव्स्की
इनको लोग लियोनेल अथवा शेर के चेहरे वाला इंसान के नाम से जानते थे। ये भी सर्कस में का करते थे। इनके पूरे शरीर पर चेहरे पर भी सिर्फ बाल ही बाल थे, जिसके वजह से ये शेर जैसे दिखते थे। यह अनुवांशिक कमी की वजह से होती है, जिसे हम मेडिकल भाषा मे Hypertrichosis कहते हैं।
ऐलिस एलिज़ाबेथ डोहर्टी
इनकी भी स्तिथि लियोनेल जैसी थी। इनके जन्म के वक़्त ही इनके चेहरे और शरीर पर 2 इंच लंबे बाल थे।
ये उनके बचपन की फ़ोटो।
यह उनके युवावस्था की फ़ोटो।
मिन्नी वुलसेली
इनको कू कू चिड़िया लड़की के नाम से जाना जाता था। इन्होने भी सर्कस में काम किया इनको एक बहुत ही दुर्लभ जन्मजात बीमारी थी , जिसे विर्को सेकल सिंड्रोम कहा जाता है। जिसके वजह से उनकी शारीरिक विकास नहीं हुआ और उनका चेहरा सामान्य से छोटा था मुँह में दांत नहीं थे और ना ही सर पर बाल थे। नाक चिड़िया के चोंच जैसी लम्बी थी। बस इसी वजह से उनका नाम कू कू चिड़िया लड़की पड़ गया।
जॉनी इक
ये जब पैदा हुए थे तबसे ही इनके कमर से नीचे का धड़ नहीं था, इन्होने भी जादुई सर्कस में काम किया। इनको कुछ फिल्मो में भी काम मिला था।

Comments