दुनिया की ऐसी जगहे जो लगती है नकली, पर है असली ! Unbelievable Places In Earth


 

1 द आई ऑफ सहारा ( मार्टेनिया )
Third party image reference
अफ्रीका के मोर्टेनिया देश में स्थित यह जगह सबसे ज्यादा रहस्य से भरी पड़ी है क्योंकी पत्थर से बनी यह संरचना बेहद बड़ी और तूफान के आग जैसी नजर आती है। विज्ञान माने तो कुदरती तौर पर आज के समय में ऐसा बना संभव नहीं है इस लिए माना जाता है कि यह संरचना पृथ्वी के उत्पत्ति के समय बनी होगी। इस संरचना की भव्यता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसका व्यास 40 किलोमीटर से भी ज्यादा है जो अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है।
2. आईस केशल ऑफ सिटी ( मेडवे )
Third party image reference
भारत जैसे ऊष्णकटिबंधीय देशों में बर्फ का गिरना हम सोच भी नही सकते पर अमेरिका जैसे देशों में बर्फ गिरने की कोई कमी नही। इसी बर्फ का लाजवाबी इस्तेमाल करके अमेरिका के मिडवे शहर में बर्फ के महल बनवाए जाते है। इन महलों की खूबसूरती आपको किसी रोमांचक फिल्म की याद दिला देगी। बर्फ के इन महलो पर हुई रंगो की बारिश इन्द्रधनुष से भी ज्यादा सुंदर नजर दिखती है। इन महल को देखने के लिए हर साल लाखो सैलानी आते है।
3. द पेट्रीफाइंग वेल
Third party image reference
इंसान को पत्थर में परिवर्तित करने वाली कई फिल्में आपने देखी होगी तथा इंसान को पत्थर बनाने वाली किस्से कहांनिया आपको सभी जगह सुनने को मिल जाएगी पर इंग्लैंड के नार्थ शहर में स्थित एक कुएं का जिक्र जब किया जाता है तो पता चलता है की यह कुआं किसी भी चीज को पत्थर बना सकता है। लोगो ने हज़ारों चीजें इस कुएं में रखकर अनुभव किया है वो चीजें कुछ महीने बाद पत्थर जैसी नजर आने लगी। कई लोगों का मानना है की यह किसी प्रकार का काला जादू है जिसके कारण यहां हर चीज पत्थर बन जाती है।
4 ग्लोविंग बीच ( माल‌दीव‌ )
Third party image reference
ऐसा कौन सा व्यक्ति है जिसे बीच पर समय बिताना पसंद नही हो ऐसा कोई व्यक्ति हमें शायद ढूंढ़ने से भी नहीं मिलेगा। किसी भी बीच पर रात को समय बिताना अनेक लोगों को पसंद होता है। ऐसे ही दुनिया का एक सुंदर बीच माल‌दीव‌ में स्थित है। इस बीच में किसी भी तरह से हलचल होने पर वह पानी नीली रोशनी से भर जाता है। कई लोग तो इस पानी में अपना हाथ और पैर मार के इस रोशनी का लुप्त उठाते है। इस रोशनी के पीछे इस पानी में उपस्थित एक सूक्ष्म जीव है जो अपने शिकारियों को खदड़ने के लिए इस रोशनी का निर्माण करता है।
5 लैक दैट चेंज्स इट्स कलर
Third party image reference
जापान‌ के हाकाड़ू आयलैंड में स्थित एक नीला तालाब लोगो में बेहद ज्यादा उत्सुकता का कारण बन चुका है। जो की यह तालाब बदलते मौसम के साथ साथ अपना रंग भी बदलता है। यहां के स्थानीय लोग कई बार इसका नीला रंग को हरे रंग में बदलते देखने का दावा करते है। जहां हवा शांत होती है तो यह पानी पारदर्शी बन जाता है जिसकी वजह से तालाब के नीचे की जमीन साफ दिखाई देती है। अगर वैज्ञानिक की माने तो इस तालाब के रंग बदलने का पीछे का कारण एल्युमिनियम हाइड्राक्साइड के कण है जो इस पानी में घुल गए है।

Comments