होंठों से जुड़े कुछ रोचक तथ्य ! Some interesting facts about lips



1. क्या आपने कभी सोचा है कि होंठों पर पसीना क्यों नहीं आता है? दरअसल होठों में पसीने की ग्रंथि (sweat gland) नहीं होती है। शरीर के अन्य हिस्सों की तुलना में होंठों के जल्दी सूखने का एक बड़ा कारण यह भी है।
2. जिस तरह से अलग-अलग लोगों की उंगलियों की छाप अलग-अलग होती हैं, ठीक उसी तरह होंठों की छाप भी अलग-अलग होती है।
3. आपको जानकार हैरानी होगी कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ आपके होंठ पतले होने लगते हैं। इसका कारण यह है कि उम्र बढ़ने के साथ बॉडी में कोलेजन बनना कम होने लगता है। कोलेजन एक प्रोटीन है, जो टिश्यू के निर्माण के लिए जरूरी है।
4. क्या आप जानते हैं कि होंठों का रंग लाल या गुलाबी क्यों होता है? वास्तव में इंसान के शरीर की त्वचा पर सोलह परत होती हैं जबकि होंठों पर केवल पांच परत ही होती हैं, जिस वजह से वो हल्के लाल या गुलाबी दिखते हैं।
5. आपने देखा होगा कि कई लोगों के होंठ टेढ़े-मेढ़े होते हैं, ऐसा लकवा की वजह से हो सकता है। इसका मतलब यह है कि होंठों को भी लकवा मार सकता है।
6. क्या आपको पता है कि होंठों से सीटी क्यों बजती है? होठों में ऑर्बिकुलरिस ओरिस (Orbicularis oris) मसल होती है। इसका इस्तेमाल ब्रास और वुडवाइंड इंस्ट्रूमेंट बजाने के लिए किया जाता है। जब इन्हें होठों से टच किया जाता है तो मसल्स मुंह को बंद कर देती है और होंठों को सिकोड़ देती है।
7. आप अपने होंठों को ज्यादा गुलाबी करने के लिए अनार, चुकंदर और टमाटर के रस को घरेलू उपाय के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
8. आप अपने होंठों को मिलाए बिना ‘बी’ और ‘पी’ नहीं बोल सकते हैं, चाहे तो अभी ट्राई करके देख लीजिए।
9. यदि शरीर में पानी की कमी होती है, तो इसका असर होठों पर तुरंत नजर आता है। पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीने पर होंठ सूख जाते हैं।
10. विटामिन बी की कमी के कारण होंठ सूखने की समस्या पैदा हो सकती है। इसके अलावा होंठ फटने का कारण आयरन या फोलेट की कमी भी हो सकता है।
11. होंठों पर कई नर्व एंडिंग होती हैं। होंठ स्पर्श, गर्म और ठंडे के प्रति बहुत संवेदनशील होते हैं। यही कारण है कि छोटे बच्चों को हमेशा ऐसी चीजों से बचाया जाता है जिससे उसे नुकसान हो।
12. कई नर्व एंडिंग होने की वजह से ही होंठ कामोत्तेजक अंग हैं। यही कारण है कि होंठ किसिंग और इंटिमेसी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
13. होंठों का आकार पुरुषों और महिलाओं दोनों में यौन आकर्षण से जुड़ा हुआ है। एक अध्ययन के अनुसार, महिलाएं ऐसे लोगों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं, जिनके होंठ मर्दाना होते हैं।

Comments