भारतीय वायुसेना के बारे में कुछ रोचक तथ्य ! Some Interesting Facts About The Indian Air Force

1.भारतीय वायुसेना का एक एयरबेस तजाकिस्तान में स्थित है।
ताजिकिस्तान में स्थित फर्कोर एयर बेस देश के बाहर भारत का पहला और एकमात्र मिलिट्री बेस है।इसकी देखरेख भारतीय वायुसेना तथा तजाकिस्तान वायुसेना दोनों के सहयोग से होता है।
2. भारतीय वायुसेना के नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज है।
अपने ‘राहत’ अभियान के दौरान उत्तराखंड में आयी त्रासदी में भारतीय वायुसेना ने 20,000 नागरिकों का जान बचाकर अपने नाम एक विश्व रिकॉर्ड दर्ज किया।
3. 1380 एयरक्राफ्ट बेड़े के साथ भारतीय वायुसेना संयुक्त राज्य अमेरिका,रूस एवं चीन के बाद विश्व में चौथे स्थान पर है।
4. फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखो परमवीर चक्र से सम्मानित किए जा चुके है।उन्हें 1971 के भारत-पाक युद्ध में अपने अदम्य साहस के लिए यह चक्र मिला है।वे भारतीय वायुसेना से एकमात्र परमवीर चक्र प्राप्तकर्ता है।
5. भारतीय वायुसेना का अपना एक संग्रहालय भी है,जो की दिल्ली में स्थित है।इसमें भारतीय वायुसेना के स्थापना काल 1932 से लेकर वर्तमान समय तक का एक नायाब संग्रह है।
6. भारतीय वायुसेना के अधिकारी अर्जुन सिंह एकमात्र 5 सितारा रैंक वाले जीवित सैन्य अधिकारी है।
फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की मौत के साथ, भारतीय वायुसेना के मार्शल अर्जुन सिंह 5-सितारा रैंक वाले एकमात्र जीवित भारतीय सैन्य अधिकारी हैं। उनका रैंक अब फील्ड मार्शल के बराबर है।
 

Comments