हॉलीवुड की वह कौन सी फिल्में है जो हर इंसान को एक बार अवश्य देखनी चाहिए?


 

यहां पर मैं वो फिल्में बता रहा हूँ जो बहुत सारे लोगों ने नहीं देखी होंगी :
1. नेब्रास्का (Nebraska, 2013): ये कहानी एक ऐसे बुज़ुर्ग आदमी की है जिसको भ्रम होता है की उसकी लाटरी लग गयी है |
2. रॉ (Raw, 2016): इस हॉरर कहानी में एक लड़की को इंसानी मांस खाने की लत्त लग जाती है | यह फिल्म 2016 की सबसे बेहतरीन हॉरर फिल्म्स में से एक रही |
3. ब्रोकेबैक माउंटेन (Brokeback Mountain, 2005): इस रोमांटिक-ट्रेजेडी कहानी में यह कहा गया है की प्यार सच्चा हो तो किसी से भी हो सकता है | दिल को निचोड़ देने वाली इस फिल्म को एक बार ज़रूर देखें |
4. ग्रैन टोरिनो (Gran Torino, 2008): यह कहानी भेदभाव की हार और इंसानियत की जीत को पेश करती है |
5. गेट आउट (Get Out, 2017): इस हॉरर फिल्म को देखें और फिर कभी भूल नहीं पाएंगे | यह कहानी सचाई को इस रूप में दिखाती है जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा |
6. अ बिटरस्वीट लाइफ (A Bittersweet Life, 2005): यह एक बेह्तरीन साउथ-कोरियन क्राइम-थ्रिलर फिल्म है | हो सके तो ज़रूर देखें |
7. अमेरिकन हिस्ट्री (American History X, 1998): यह एक ऐसे आदमी की कहानी है जो कभी नफरत के दरिया में डूबा हुआ था | ऐसा क्या होता है की उसकी ज़िंदगी बदल जाती है |
8. लव, साइमन (Love, Simon, 2018): यह कहानी उन लोगों का दर्द दिखाती है जिनको ज़माना चैन से जीने नहीं देता | ऐसे लोग कैसे हार को जीत बनाते हैं, यही इस कहानी में दिखाया गया है |
9. प्लेनेट ऑफ़ थे एप्स रिबूट सीरीज (Planet of the Apes Reboot, 2011–2017): कुछ पूछिए नहीं, बस इन तीन फिल्मों को देखिये |
10. द मैन हु न्यू इंफिनिटी (The Man Who Knew Infinity, 2015): अगर मैं आपसे पूछूं की क्या आप रामानुजन को जानते हैं, तो आप क्या कहेंगे? ज्यादातर लोग नहीं कहेंगे | इसीलिए, इस सच्ची कहानी को ज़रूर देखें | एक हिंदुस्तानी कैसा मुकाम हासिल कर सकता है, यही दिखाया गया है इस फिल्म में |

Comments