गलती से न जलाएं अगरबत्ती ,घर में हो सकता है ये विनाशकारी असर





हिन्दू धर्म में हर संकट है निवारण हम पूजा पाठ को मानते है हम देवी देवताओ खुश करने के लिए आरती में धूप दीप और अगरबत्ती जलाते है। इससे सुगंध होते है। लेकिन शायद ही आप लोगो को इस बात की जानकारी होगी कि पूजा-पाठ के दौरान धूप का प्रयोग करना तो उचित है, और सबसे हैरान तो आप तब होंगे जब आपको ये पता चलेगा, की अगरबत्ती का प्रयोग करना बहुत अशुभ होता है।



शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान की पूजा में कभी भी अगरबत्ती नही जलानी चाहिए। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों, तो आपको बताते है कि आखिर इसके पीछे क्या कारण है। हिन्दू जब दाह संस्कार जैसे कर्म में भी बांस की लकडी नही जलाते तो फिर क्यों अगरबत्ती के माध्यम से इस लकडी को जलाए। यदि आपको ईश्वर की पूजा में सुगंध ही करनी है तो आप धूप बत्ती का प्रयोग कर सकते है। शास्त्र में भी बताया गया है की कभी बांस की लकडी नही जलानी चाहिए। 




पूजा में क्यों मना है अगरबत्ती इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है वैज्ञानिको के अनुसार भी जब अगरबत्ती को जलाया जाता है तब उसमे लगा बांस जलने लगता है। इसके जलने से एक गैस निकलती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

Comments